खूब पसंद किया जा रहा है ये सॉन्ग
Medhaj News 9 Jan 19,17:16:00 Entertainment

नाइजीरिया के रहने वाले सैम्युअल सिंह ने गाया भोजपुरी गाना | अक्सर वे भोजपुरी गाने अपनी आवाज में गाकर वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनका एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पुराने भोजपुरी गाने 'रिंकिया के पापा' को आवाज दे रहे हैं। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
रिंकिया के पापा' सॉन्ग सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने 2002 में रिलीज किया था | उस वक्त कैसेट्स का ज़माना था, लेकिन अब यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर हो चुका है। सैम्युअल सिंह 2010 में कैंसर का इलाज कराने इंडिया आए थे। कैंसर के कारण उनका बायां हाथ काटना पड़ा था। इसी दौरान उन्होंने इंडियन म्यूजिक सुना और इसके फैन हो गए।