कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिका से लगी सीमाओं पर पाबंदियां 21 जुलाई तक बढ़ाईं

कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिका से सटी सीमा पर लगाई गई पाबंदियां बढ़ा 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। अब अगले एक महीने तक इन दोनों से अमेरिका के बीच कोई भी गैर जरूरी यात्रा नहीं कर सकेगा। दोनों देशों ने अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया है। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 78 लाख 71 हजार 697 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 81 हजार 710 की जान गई है।मंगलवार को अमेरिका में 67 हजार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 35 लाख 45 हजार 692 हो गई है।
मैक्सिको में मंगलवार को 7 हजार नए मामले सामने आए और 836 लोगों की मौत हुई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब यहां संक्रमितों की संख्या 3 लाख 11 हजार 486 हो गई है। यहां अब तक 36 हजार 327 लोगों की जान गई है। सरकार ने बढ़ते मामले को देखते हुए तीसरी बार अमेरिका से लगी सीमा बंद करने की घोषणा की है।
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां मंगलवार को 41 हजार 857 नए मामले सामने आए और 1 हजार 300 मौतें हुईं। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या 19 लाख 92 हजार 824 और मौतों का आंकड़ा 74 हजार 262 हो गया है।
हॉन्गकॉन्ग ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। यहां तीसरी लहर की आशंका है। ऐसे में डिजनीलैंड को दोबारा बंद कर दिया गया। एक महीने पहले ही इसे खोलने की इजाजत दी गई थी। बीते एक हफ्ते में यहां 236 नए केस सामने आ चुके हैं। सोमवार को केवल 52 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 41 लोकल केस हैं और बाकि 11 मामले बाहर से आए हैं।